फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल जाने को तैयार, जमानत नहीं करवाऊंगा : बृजभूषण

Sat, 19 Sep 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को विश्नोहरपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पतंजलि की ओर से दायर 50 करोड़ रुपये के मानहानि मुकदमे में यदि अदालत उन्हें सजा देकर जेल भेजती है तो वह जेल जाने को तैयार हैं, मगर जमानत नहीं करवाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने नकली मिठाई, खोवा, दही और तेल की बिक्री पर चिंता जताई। पतंजलि के घी को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि कनाडा से कचरा लाकर रिफाइन करने के बाद देश में बेचा जा रहा है। साथ ही कहा कि बाबा रामदेव के कई उत्पाद बंद हो चुके हैं।

बृजभूषण ने कहा कि उनका मकसद चर्चा में रहना नहीं है। उनके मुताबिक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर लोगों को जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा तो वह जमानत नहीं करवाएंगे। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ आवाज उठेगी।
विज्ञापन


पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने बृजभूषण शरण सिंह के पतंजलि के घी की गुणवत्ता को लेकर दिए गए बयानों के संबंध में 50 करोड़ रुपये का मानहानि दावा किया है। मामले की मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें