फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आठवीं बार अध्यक्ष बने रवि चंद्र त्रिपाठी

Sat, 14 Feb 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री। स्रोत: संघ
विज्ञापन
गोंडा। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम शुक्रवार देर रात घोषित किया गया। रवि चंद्र त्रिपाठी आठवीं बार अध्यक्ष और सुनील कुमार पांडेय पहली बार महामंत्री निर्वाचित हुए। समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूल-माला पहनाकर खुशी जताई।
विज्ञापन

चुनाव में कुल 1,866 मतदाताओं के सापेक्ष 1,656 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए रवि चंद्र त्रिपाठी को 629 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल सिंह को 525 मत मिले। महामंत्री पद पर सुनील कुमार पांडेय ने 463 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी देव प्रकाश ओझा को 298 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार तिवारी ने 464 मत पाकर जीत हासिल की। इस पद पर मुकाबला बेहद कड़ा रहा और प्रतिद्वंद्वी राकेश कुमार शर्मा को 461 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर श्री भगवान पांडेय विजयी रहे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रजनी त्रिपाठी एवं राजेंद्र प्रताप द्विवेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उमेश प्रताप मिश्र व शुभम चौबे और संयुक्त मंत्री पद पर आदित्य तिवारी, अतुल कुमार दूबे व ब्रजेश कुमार पांडेय निर्वाचित घोषित किए गए। वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी के पांच-पांच पदों पर पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सभी पदों पर मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें