फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बेड पर तड़पता रहा रामसेवक, दो महीने में सिर्फ दो बार पहुंचे डॉक्टर

Fri, 26 Jun 2026 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक लावारिस बुजुर्ग रामसेवक की देखरेख में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब दो महीने के उपचार के दौरान चिकित्सक केवल दो बार ही उसे देखने पहुंचे। सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा मरीज का वीडियो बनाकर शिकायत करने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डिहाइड्रेशन की हालत में 20 अप्रैल को कुछ युवाओं ने रामसेवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। 22 अप्रैल को उसे आईवी फ्लूइड और दवाएं दी गईं। आरोप है कि इसके बाद 23 और 30 अप्रैल को ही चिकित्सक वार्ड में पहुंचे। इसके बाद करीब दो महीने तक मरीज की नियमित चिकित्सकीय निगरानी नहीं हुई।
22 जून को सामाजिक कार्यकर्ता अंशु अग्रवाल अस्पताल पहुंचे तो रामसेवक पानी के लिए तड़पता मिला। उन्होंने मरीज को पानी पिलाया और उसकी स्थिति का वीडियो बनाकर सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल को शिकायत भेजी।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद उसी दिन एक जूनियर रेजिडेंट मरीज को देखने पहुंचा। हालांकि आरोप है कि इसके बाद भी नियमित चिकित्सकीय निगरानी सुनिश्चित नहीं की गई।
विज्ञापन

मामले में मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने कहा कि मरीज को इलाज से ज्यादा शरणालय की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें