फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन आज, बहनों की राखी से सजेगी भाई की कलाई

विज्ञापन
गोंडा के आम्बेडकर चौराहे पर राखी की खरीददारी करते लोग। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। बहन-भाई के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व रविवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान बहनें भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लेगी। वहीं भाई बहनों को उपहार देकर उनकी आजीवन रक्षा का भरोसा जताएंगे।
विज्ञापन

रक्षाबंधन की तैयारियों को को लेकर शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के सभी छोटे बड़े बाजार खरीददारों से गुलजार रहे। विशेषतौर पर राखी, मिठाई, कपड़ों, उपहार व ज्वैलरी की दुकानों पर कस्टमरों की भीड़ देर शाम तक जुटी रही। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर पटेलनगर की सभासद वंदना गुप्ता ने सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर आजीवन सुरक्षा का वचन लिया।
रक्षाबंधन के दिन से कोविड काल के दौरान लागू वीकेड लॉक डाउन पूरी तरह से खत्म हो जाने ने त्योहार की खुशी को दो गुना बढ़ा दिया है। इससे रक्षाबंधन के दिन भी लोग मिठाई, कपड़े व राखी की खरीददारी बिना किसी परेशानी के कर सकेंगे।
विज्ञापन

शहर का पीपल चौराहा, चौक बाजार व चूड़ी वाली गली रक्षाबंधन की रंगबिरंगी राखियों व रक्षासूत्र की दुुकानों से भरा है। शहर के पटेल नगर, आवास विकास व रानीबाजार में लोग मिठाई तथा कपड़ों की खरीददारी के लिए जुटे रहे।
भाई बहनों के लिए उपहार खरीद रहे हैं तो बहनें चांदी का रक्षाबंधन खरीद रही हैं। आभूषण व्यापारी शिवनाथ रस्तोगी ने बताया कि पिछले दो साल से रक्षाबंधन के त्योहार में कोरोना संक्रमण की वजह से पचास फीसदी ही दुकानदारी हो पा रही थी।
जिन बहनों के भाई दूर या विदेश में रहते हैं या बहन बाहर रहती हैं, उनमें भी रक्षाबंधन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। भाई-बहन के प्यार को बरकरार रखने के लिए उन्होंने इंटरनेट व मोबाइल का प्रयोग करते हुए संदेश भेजने का मन बनाया है, जो सिलसिला शुरू हो चुका है। अधिकतर बहनों ने अपने भाईयों को डाक के माध्यम से भी राखी भेजी हैं।
एकल विद्यालय संस्था की बहनों ने थाने पहुँच कर पुलिस के जवानों को राखी बांध कर रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया। इस दौरान पुलिस के जवानों ने बहनों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए कहा कि वह हमेशा उनके साथ हैं।
शनिवार को क्षेत्र के एकल विद्यालय की शिक्षिकाओं ने थाने पर पहुँच प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के साथ पूरे थाने के पुलिस के जवानों को टीका लगा कर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा।
उन्होंने प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह तथा निरीक्षक अपराध सुखबीर सिंह भदौरिया नें सभी बहनों से उनकी सुरक्षा का संकल्प लेते हुए कहा कि अगर उन्हें कोई भी समस्या आती है तो वह बीट प्रभारी के व्हाटअप ग्रुप पर सूचना दे पुलिस तुरंत सुरक्षा के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें