उमरी बेगमगंज (गोंडा)। सरयू नदी में सोनौली मोहम्मदपुर में भिखारीपुर सकरौर तटबंध से करीब दो किलोमीटर दूर मंगलवार को राजाबाबू (14) का उतराता मिला है। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मंगलवार को कुछ लोग नाव से नदी पार कर रहे थे। तभी एक शव उतराता नजर आया तो राजाबाबू के परिजनों को जानकारी दी गई। पिता कुंवर बहादुर व मां लल्ला देवी समेत परिजनों ने शव की पहचान राजाबाबू के तौर पर की है। उसके एक पैर का मांस गायब था। शव देखकर परिजन बिलख पड़े। मां लल्ला देवी बेसुध हो गईं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव नदी से निकलवाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में कई मगरमच्छ हैं। अब और हादसे न हों, इसके लिए प्रशासन को जरूरी प्रयास करने चाहिए। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। (संवाद)