मेडिकल कॉलेज पानी व कीचड़ के बीच स्ट्रेचर पर मरीज को ले जाते परिजन। - संवाद
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को जलभराव के बीच से स्ट्रेचर पर मरीज को जांच के लिए लेकर जा रहे रामकुमार ने अपनी परेशानी बयां की। कहा कि मरीज की हालत गंभीर है। जांच के लिए गंदे पानी से होकर ले जाना पड़ा। उमस भरी गर्मी में जांच के लिए घंटों इंतजार भी करना पड़ेगा। इन दिनों मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों व तीमारदारों को कुछ इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तीन दिन की बारिश के बाद मंगलवार को सुबह से ही धूप निकल आई। दोपहर होते-होते धूप इतनी तल्ख हो गई कि लोग परेशान हो गए। मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था से मरीजों को दो-चार होना पड़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।