फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव

Mon, 07 Sep 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज में दवा वितरण काउंटर के बाहर भरा पानी। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। दिनभर रुक-रुककर हुई 13.8 मिलीमीटर बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। न्यू कैलाशपुरी कॉलोनी, पटेलनगर, पोर्टरगंज, आवास विकास कॉलोनी और गायत्रीपुरम समेत कई मोहल्लों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मेडिकल कॉलेज परिसर के मुख्य रास्तों के साथ परचा काउंटर, दवा वितरण काउंटर और टीबी क्लीनिक जाने वाले रास्ते पर पानी भर गया। मरीजों व तीमारदारों को पानी के बीच से होकर आना-जाना पड़ा।
विज्ञापन

छुट्टी के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। सभी विभागों में 2,253 मरीजों की ओपीडी हुई। जलभराव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी एक्सरे कराने पहुंचे मरीजों को हुई। कई मरीज पानी से बचकर निकलने के लिए दूसरों की मदद लेते नजर आए।
निबिहा निवासी ननके ने बताया कि उनके पिता के घुटने में दर्द रहता है। डॉक्टर ने एक्सरे कराने की सलाह दी थी। वह ऑटो से मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन परिसर में पानी भरा होने के कारण भाई को बाइक लेकर बुलाना पड़ा। इसके बाद पिता को बाइक से एक्सरे कराने ले गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आफताब आलम ने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर को ऊंचा कराया जा रहा है। कुछ काम अभी बाकी हैं, जिन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में भी बारिश से हुई दिक्कत
मसकनवा। तेज बारिश से ब्लॉक मुख्यालय, भवाजितपुर रेलवे स्टेशन, सोहिला और बखरौली महमूदपुर मार्ग सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव हो गया। पानी और कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के चलते मसकनवा, छपिया, भोपतपुर और हथियागढ़ आदि बाजारों में चहल-पहल काफी कम रही। इटियाथोक संवाद के अनुसार, रविवार रात से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश से धान के खेतों में पानी भर गया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार दोपहर तक बारिश जारी रहने से निचले इलाकों व अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में जलभराव की स्थिति बन गई। निर्माणाधीन इटियाथोक-बाबागंज मार्ग पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।

मेडिकल काॅलेज में दवा वितरण काउंटर के बाहर भरा पानी। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें