बारिश के टूटे तार और कटरा बाजार में विद्युत लाइन दुरुस्त करते कर्मी। स्रोत: विभाग
मनकापुर/माधोपुर/गोंडा। बारिश के साथ बृहस्पतिवार को चली तेज हवा से जिले में धान की अगेती फसलें खेतों में गिर गईं। कई जगह गन्ने की फसल भी धराशायी हो गई। इससे किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है।
माधोपुर के भगहरिया भगवानपुर निवासी किसान आशीष तिवारी और माधोपुर के अभिषेक ने बताया कि बारिश से फसलों को लाभ मिला, लेकिन तेज हवा के कारण धान की फसल गिर गई। इससे पैदावार घटने की आशंका है। मनकापुर क्षेत्र के बक्सरा आज्ञाराम गांव निवासी वंशराज, राजेश, वीरेंद्र और मनीष ने बताया कि अगेती धान में दाने पड़ चुके हैं। तेज हवा के साथ हुई बारिश से फसल गिरने के कारण नुकसान हुआ है।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रामलखन सिंह ने बताया कि बारिश और तेज हवा से अगेती धान के साथ मक्का, तिलहन, दलहन और सब्जी की फसलों को नुकसान हुआ है। गन्ने और देर से बोई गई धान की फसलों पर अपेक्षाकृत कम असर पड़ा है।
बारिश के टूटे तार और कटरा बाजार में विद्युत लाइन दुरुस्त करते कर्मी। स्रोत: विभाग
बारिश के टूटे तार और कटरा बाजार में विद्युत लाइन दुरुस्त करते कर्मी। स्रोत: विभाग