फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: त्योहार पर रेलवे ने दिया दो विशेष ट्रेनों का तोहफा

Fri, 03 Nov 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे ने त्योहारों के मद्देनजर दो विशेष रेलगाड़ियां चलाकर मुसाफिरों को राहत पहुंचाने का काम किया है। सरहिंद से सहरसा वाया गोंडा आठ से 18 नवंबर के बीच चलाई जाएगी। वहीं, 10 से 17 नवंबर के बीच दिल्ली तक विशेष ट्रेन चलाने की योजना है। इससे प्रदेश और बिहार के लोगों को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा आने-आने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

दीपावली, भइया दूज और छठ पूजा पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए आठ से 18 नवंबर के बीच त्योहार विशेष एक्सप्रेस ट्रेन (04525/ 04526) का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन सरहिंद रेलवे स्टेशन से सुबह 11:25 पर चलकर अंबाला होते हुए दूसरे दिन गोंडा रेलवे स्टेशन पर देर रात 2:45 बजे पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद शाम 4:00 बजे सहरसा पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में सहरसा से शाम 7:00 बजे चलकर दूसरे दिन गोंडा 7:45 बजे पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद सरहिंद रात 11:20 बजे पहुंचेगी। वहीं, सहरसा से गोंडा वाया नई दिल्ली के बीच 10 से 17 नवंबर के बीच त्योहार विशेष ट्रेन (04021/04022) चलाने की भी तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें