फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का स्वच्छता अभियान फ्लॉप

Thu, 26 May 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर चलाया गया साफ-सफाई अभियान पहले ही दिन फ्लाप रहा। रेल हमसफर के नाम से पूरे एक हफ्ते तक चलने वाले इस अभियान के पहले दिन गोंडा रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। लेकिन पहले ही दिन इस अभियान के तहत स्टेशन की सफाई करने पहुंचे अधिकारियों को न तो हैंड ग्लब्स मिले न ही झाडू। जिस पर एडीआरएम ने स्टेशन की साफ-सफाई का जिम्मा संभालने वाले लोगों से इसका जवाब मांगा है। 
विज्ञापन


मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर गुरुवार को रेल मंत्रालय ने पूरे एक हफ्ते तक रेल हमसफर सप्ताह कार्यक्रम मनाने का ऐलान किया है। इस कार्यक्रम के पहले दिन गुरुवार को गोंडा रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें रेलवे अधिकारियों को इकट्ठा होकर पूरे स्टेशन की अपने हाथों से सफाई करनी थी।

लेकिन एडीआरएम मुकेश दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद जैसे ही स्टेशन पर झाड़ू लगाने के लिए पहुंचे तो उन्हें स्टेशन परिसर की सफाई में प्रयुक्त होने वाला कोई सामान ही नहीं मिला। मांगने पर उनके अधीनस्थों ने उनके हाथ में झाड़ू तो थमा दी, लेकिन झांड़ू लगाने से पहले हाथ में पहने जाने वाले हैंड ग्लब्स मुहैया नहीं करा पाए।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों को बुलाकर उनसे इसका जवाब मांगा है। हालांकि कुछ देर बीतते ही सारी व्यवस्थाएं मैनेज हो गईं। जिसके बाद एक-एक करके रेल अधिकारियों ने स्टेशन की सफाई की।

जबकि नागरिक सुरक्षा की टीम के लोगों के साथ मिलकर उन्हें स्टेशन से आने-जाने वाली हर ट्रेन की भी अपने सामने सफाई कराई। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल अभियंता प्रदीप कुमार, डॉ. एसके मिश्र, एएन मिश्र, विशाल श्रीवास्तव सहित नागरिक सुरक्षा के रविशंकर, अनिल कुमार, संजय कुमार, वेदप्रकाश आदि भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें