फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में भरभराकर ढही छत, रेलकर्मी सहित परिवार बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बुधवार की रात सेमरा रेलवे कॉलोनी में आवास की छत ढहने से कर्मचारी घायल हो गया। जबकि घर पर रखा सारा सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन

बुधवार की देररात 11:00 बजे सेमरा रेलवे कॉलोनी के रोड नंबर 9 स्थित क्वार्टर संख्या 230-डी, पावर हाउस में कार्यरत रेलकर्मी रामचंद्र के नाम से आवंटित है। रेलकर्मी रामचंद्र व पत्नी के साथ कमरे में सोया हुआ था। तभी छत में लगे पंखे की तरफ से एक हिस्सा नीचे गिरा। पत्थर का एक टुकड़ा रामचंद्र के सिर पर भी लगा जिससे वह जख्मी हो गया। रामचंद्र ने दूसरे कमरे में सो रहे बच्चों को उठाकर घर से बाहर निकल गया।
विज्ञापन

इसी के बीच आवास की पूरी छत गिर गई। परिवार के सभी सदस्य तो बच गए लेकिन घर में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन की मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री के मुताबिक आवंटियों ने कभी क्वार्टर के संबंध में कोई शिकायत नहीं की। संबंधित कर्मचारियों को दूसरे क्वार्टर में शिफ्ट करने का साथ जांच का आदेश दिया गया है। उन्होंने गोंडा रेलवे क्वार्टरों की जांच के लिए टीम गठित की है। रिपोर्ट आने के बाद जर्जर आवासों की मरम्मत कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें