फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: केके चैरिटेबल ब्लड सेंटर पर छापा, केंद्र मिला बंद

Wed, 15 Jul 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में खून का काला कारोबार उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले में जांच तेज कर दी है। बुधवार को एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा और औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा की टीम ने पूरे शिवा बख्तावर स्थित न्यू केके चैरिटेबल ब्लड सेंटर पर छापा मारा। टीम को इस दौरान ब्लड सेंटर बंद मिला।
विज्ञापन


टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। अधिकारियों का कहना है कि जिले के सभी ब्लड बैंक और ब्लड सेंटरों की लगातार जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। हाल ही में उजागर हुए रक्त कारोबार के मामले के बाद विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है।

जांच में गिरोह के तार नेपाल तक जुड़े होने के संकेत मिले हैं। शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि सिंडिकेट केवल गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती और बस्ती तक ही सीमित नहीं था, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के जरिये नेपाल तक भी रक्त की आपूर्ति किए जाने की आशंका है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सीमावर्ती इलाकों में कौन-कौन एजेंट इस नेटवर्क से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें