फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राहुल इलेवन बाराबंकी पहुंचा सेमीफाइनल में

Tue, 07 Apr 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिगर इंटर कॉलेज में चल रहे गोंडा प्रीमियर लीग (जीपीएल) नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। सोमवार रात खेले गए तीन मैचों में राहुल इलेवन बाराबंकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

पहला मुकाबला अखिलेश इलेवन गौरा चौकी बनाम चंदौसी चैलेंजर संभल के बीच खेला गया। अखिलेश इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदौसी चैलेंजर टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बाद में अंतिम ओवर में अच्छी गेंदबाजी की बदौलत अखिलेश इलेवन ने सात रनों से मैच जीत लिया।
दूसरा मुकाबला राहुल इलेवन बाराबंकी बनाम राधे ट्रेडर्स गोंडा के बीच खेला गया। राधे ट्रेडर्स ने 10 ओवर में 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राहुल इलेवन बाराबंकी ने मात्र तीन विकेट खोकर आसानी से एक ओवर शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। हरीश यादव मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

अगला मैच अखिलेश इलेवन गौराचौकी बनाम राहुल इलेवन बाराबंकी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर राहुल इलेवन की टीम ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और अखिलेश इलेवन को आठ ओवर में मात्र 41 रन पर समेट दिया। राहुल इलेवन बाराबंकी के लिए यह लक्ष्य बहुत ही छोटा साबित हुआ, जिसे टीम ने दो विकेट खोकर चौथे ओवर में हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें