फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राधा को मिला एनएसएस द बेस्ट का सम्मान

Mon, 03 Mar 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उपरहितनपुरवा जानकी नगर स्थित महर्षि अरविंद बाल शिक्षा मंदिर हायर सेकंड्री स्कूल में सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन सोमवार को हुआ। इसमें सत्र 2024-25 के एनएसएस द बेस्ट का सम्मान राधा मिश्रा को मिला। विशेष लीडर प्रतिष्ठा मिश्रा, वंदना सरोज, सुपर लीडर खुशी मिश्रा, अनुशासन लीडर राधा मिश्रा, ग्रुप लीडर सुधा मिश्रा, सुरभि मिश्रा, निशी तिवारी, अफीफा एवं किचन लीडर पूर्णिमा शुक्ला को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन ग्राम प्रधान जानकी नगर शिव बहादुर पांडेय व प्रधानाचार्य शिवशंकर शुक्ल की उपस्थिति में हुआ। अल्फिया, निशा यादव, खुशी, वंदना राधा, बुशरा, मिनिका, मानसी, अंकिता, पूर्णिमा व निशा ने मानसिक समस्या पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। बीए की छात्रा उनेजा सिरताज ने स्वरचित कविता सब जग रहे तू सोता रह एवं निशा यादव ने तुम लड़की हो प्रस्तुत की। शिवानी पांडेय ने ग्लोबल वार्मिंग पर जागरूक किया। संचालन वंदना सरोज एवं राधा मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. मौसमी सिंह, डाॅ. नीतू सिंह, विजय श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, डाॅ. आनंदिता रजत, डाॅ. नीलम छाबड़ा, रंजना बंधु, डाॅ. आशु त्रिपाठी, डाॅ. सीमा श्रीवास्तव, अनु उपाध्याय, डाॅ. अमिता श्रीवास्तव, वंदना मिश्रा मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें