फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, आरोपी के पक्ष में बाजार बंद

विज्ञापन
गोंडा के पसका में बेटी पर एसिड अटैक के बाद आरोपी के परिवार के लोगों को उठाए जाने से नाराज व्यापारि? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर के पसका में तीन बेटियों पर हुए एसिड अटैक में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मंगलवार को एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के साथ ही उसके निर्णय पर भी लोगों ने सवाल दागने शुरू कर दिए हैं। आरोपी के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। कहा है कि पूरे मामले की छानबीन ईमानदारी से की जाए यदि उनका बेटा दोषी है तो उसे सजा दी जाए। आरोपी के पकड़े जाने से पहले पुलिस ने परिवार के लोगों के साथ नौ लोगों को उठा लिया था। जिससे बाजार के व्यापारी आक्रोशित हो गए। बुधवार को पुलिस की कार्रवाई के विरोध में पसका बाजार की दुकानें बंद रहीं। देर शाम पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया। तब जाकर दुकानों के शटर उठे।
विज्ञापन

बता दें कि पसका में बेटी पर हुए एसिड अटैक के बाद पुलिस ने जब सर्विलांस के माध्यम से आरोपी आशीष का पता लगा लिया उसकी तलाश शुरू कर दी। मगर वह नहीं मिला तो पुलिस ने परिवार के लोगों के साथ ही आशीष से जुड़े नौ लोगों को उठा लिया। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद मंगलवार की रात पुलिस ने करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर सोनवारा गांव के पास आशीष को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
मगर बुधवार को पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों को नहीं छोड़ा। जिससे पसका के व्यापारी आक्रोशित हो गए। व्यापारियों ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में दुकाने बंद रखीं। बाजार बंदी की सूचना पर सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय व थानाध्यक्ष परसपुर सुधीर कुमार सिंह पसका पहुंचे और व्यापार मंडल पसका के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जायसवाल समेत पदाधिकारियों से बातचीत की। मगर व्यापारी हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई पर अड़े रहे। शाम को पुलिस ने सभी नौ लोगों को छोड़ दिया। जिसके बाद सभी दुकानों के शटर उठ गए। व्यापारियों समेत स्थानीय लोगों ने पुलिस मुठभेड़ पर सवाल उठाए हैँ।
विज्ञापन

बढ़ाई गई पीड़िता के घर की सुरक्षा
परसपुर के पसका में बेटी पर एसिड अटैक के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में तो उसकी सुरक्षा में पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी। अब पीड़िता के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पीड़िता के घर पर एक उपनिरीक्षक समेत आरक्षियों को लगाया गया है। जो चौबीस घंटे निगरानी कर रहे हैँ।
आरोपी आशीष पर बढ़ाई एससीएसटी एक्ट की धारा
पसका में बेटी पर एसिड अटैक के आरोपी आशीष जायसवाल को मंगलवार की रात करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर सोनवारा के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस ने पहले से दर्ज अज्ञात के खिलाफ मुकदमें में आरोपी आशीष का नाम शामिल करते हुए एससीएसटी एक्ट की धारा बढ़ा दी है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पहले अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मगर मुठभेड़ में आशीष की गिरफ्तारी के बाद पहले से दर्ज मुकदमे में एससीएसटी एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है। जिसकी विवेचना सीओ करनैलगंज कर रहे हैं।
आरोपी की मां ने मुठभेड़ को बताया फर्जी, सीबीआई जांच की मांग
गोंडा। परसपुर के पसका में बेटी पर हुये एसिड अटैक कांड के आरोपी आशीष की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी पर आशीष की मां लक्ष्मी जायसवाल ने सवाल उठाए हैं। आशीष जायसवाल की मां ने मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। आरोपी की मां ने कहा कि उसका बेटा निर्दोष है। वह अपनी बहन के यहां गया था, वहीं से पकड़कर पुलिस ने उसे गोली मार दी। आरोप है कि मंगलवार को पुलिस ने परिवार के अन्य लोगों को भी उठाया था। आरोपी आशीष की मां ने पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की है। बताया कि उनका बेटा निर्दोष है, इसलिए उन्हें न्याय मिलना चाहिए। लक्ष्मी ने कहा कि कोई उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलवा दें। वे सीएम के सामने अपनी व्यथा सुनाएंगी। पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने कहा कि हर आरोपी और उसके परिवार के लोग अपने आपको निर्दोष ही बताते हैं। मगर मुठभेड़ की पूरी घटना सत्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें