गोंडा। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में कभी कम, कभी ज्यादा हो रहा है। बुधवार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कुल 22 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। बुधवार को आई रिपोर्ट में सीएमओ के कोल्ड चेन कार्यालय में कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंच गया है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्य बढ़कर कुल 4120 हो गई है। ऐसे में अब जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है।
जिले में मौजूदा समय में कुल 239 कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं, वहीं अब तक कुल 48 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। 3834 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जिले में इस समय कुल 36 कंटेनमेंट जोन और 16 क्लस्टर जोन मौजूद हैं। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि अब बहुत ज्यादा मरीज नहीं देखने मिल रहे हैं। कभी कम तो कभी अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। इस समय जिले के कोविड अस्पताल में 9 कोरोना संक्रमित इलाज के लिए भर्ती हैं। बाकी के कोविड लेवल-1 और लेवल-2 के अस्पताल खाली पड़े हैं। बुधवार को 1048 लोगों की सेंपलिंग की गई है।