फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस लिखने वाले तीनों से दोबारा पूछताछ

Tue, 08 Dec 2015 10:59 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर के बीएचडी इंटर कॉलेज परिसर ने पानी की टंकी पर आईएसआईएस व इस्लामिक स्टेट लिखने के मामले में पुलिस हरकत में आ गई है। मंगलवार को आरोपी किशोरों के घर पर क्राइम ब्रांच व इंटेलीजेंस की टीम ने छापेमारी की और दोबारा किशोरों व परिवारीजनों से पूछताछ की। पुलिस तीनों के निवास संबंधी दस्तावेज व मोबाइल नंबर ले गई है।
विज्ञापन


पानी की टंकी पर आईएसआईएस लिखने के मामले को पुलिस के आला अधिकारी भले ही बच्चों की हरकत बताकर कार्रवाई की बात को टाल रहे हों, लेकिन धानेपुर जैसे छोटे कस्बे में पानी की टंकी पर आईएसआईएस व इस्लामिक स्टेट जैसे नारे लिखने की बात ने आला अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।

इसी मामले की जांच के लिए मंगलवार को क्राइम ब्रांच व इंटेलीजेंस की टीम ने धानेपुर बाजार में घटना की छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी किशोरों के घर गई और उनके परिवारीजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने बताया कि तीनों किशोर यहीं हैं। दिन में उन्हें थाने घ्घ् बुलाकर दोबारा पूछताछ की गई। इसमें से एक दर्जी का काम करता है, जबकि दो फर्नीचर का काम करते हैं।

तीनों से पूछताछ में यह भी पता चला कि आईएसआईएस उन्होंने नहीं लिखा है। जिस दिन की घटना है, उस दिन तीनों टंकी पर चढ़े अवश्य थे, लेकिन आईएस किसी दूसरे ने लिखा था।
विज्ञापन


आईएस लिखने वालों की तलाश की जा रही है। हालांकि क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी मनीष पांडेय ने इस संबंध में कुछ भी बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें