फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजगर ने बकरी को बनाया निवाला

विज्ञापन
गोंडा में इटियाथोक के पूरे मुसद्दी गांव के समीप बकरी को निगलने के लिए लपेटता अजगर। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। क्षेत्र के पूरे मुसद्दी के पेड़ार नाले के पास शुक्रवार की शाम एक अजगर ने बकरी को दबोच लिया। आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ा लिया। मगर बाद में बकरी की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पूरे मुसद्दी के रमजान अली अपनी बकरियों को घास चराने पेड़ार नाले की तरफ गये थे। इसी बीच घनी झाड़ियों में एक अजगर ने बकरी को दबोच लिया। करीब 12 फीट लंबे अजगर को सूचना मिलने पर वन विभाग के कुआना रेंज के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। रेंजर वकाउल्ला खान ने बताया कि अजगर को कुआना जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें