फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तीन दिन में दें जर्जर विद्यालयों की सूचना

Wed, 02 Jul 2025 09:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ जिला अनुश्रवण समिति की बैठक की। बैठक में डीएम ने जर्जर विद्यालयों की सूची तीन दिन के भीतर देने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम ने लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी देते हुए सख्त निर्देश दिए कि विभाग के सभी कार्यों काे सही ढंग से कराएं। अतिरिक्त कक्ष निर्माण, मिड डे मील, विद्यालयों में विद्युतीकरण, बीआरसी की मरम्मत की समीक्षा की। उन्होंने जिला और ब्लॉक टास्क फोर्स के अधिकारियों को निर्धारित निरीक्षण लक्ष्य पूरा करने की भी बात कही।
निपुण भारत मिशन में प्रदर्शन के अनुसार अधिकारियों की सूची बनाई जाए, ताकि जिम्मेदारी तय की जा सके। इसके अलावा कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि विद्यालयों का निर्माण समय से पूरा किया जाए। गुणवत्ता से समझौता न करें। बैठक के दौरान विद्यालय निर्माण कार्य संस्था यूपीसीएलडीएफ को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए हैं कि विद्यालय निर्माण में मानक एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। इसमें लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें