फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, अंतिम संस्कार से इन्कार

Tue, 24 Mar 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मोतीगंज के छजवा बाजार में प्र​शिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार से बात करतीं मृतक की मां अनारा देवी। -
विज्ञापन
मोतीगंज/मुजेहना। पिटाई से घायल अचलपुर निवासी अरविंद तिवारी उर्फ बाबा की मौत से आक्रोशित परिजनों के साथ ग्रामीणों ने मंगलवार को मोतीगंज-आनंद नगर मार्ग पर छजवा बाजार में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करते हुए अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। परिजन पहले से दर्ज प्राथमिकी में हत्या की धारा बढ़ाने व अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। प्रशिक्षु आईपीएस ने परिजनों को समझाया और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। एक घंटे बाद परिजन माने और अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

बाबा की मौत के बाद आरोपी मनीराम तिवारी की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजन मंगलवार सुबह शव लेकर ग्रामीणों के साथ छजवा बाजार पहुंच गए। वहां एक घर के सामने चारपाई पर शव रखकर पहले से दर्ज प्राथमिकी में हत्या की धारा बढ़ाने व अभियुक्त की गिरफ्तारी होने की मांग पर अड़ गए। मृतक के बड़े भाई फूलबाबू, मां अनारा देवी, परिजन नवीन, प्रिंशु गांव के विनोद सिंह, रामायण तिवारी ने कहा कि जब तक पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार इंस्पेक्टर मोतीगंज अरविंद यादव व इंस्पेक्टर धानेपुर राजेश सिंह व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पहले से दर्ज प्राथमिकी में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर परिजनों को प्रतिलिपि दी गई। अभियुक्त की 24 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद परिजन माने। इसके बाद बड़े भाई फूलबाबू ने गांव के बाहर बगीचे में बाबा को मुखाग्नि दी। प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार ने बताया कि गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। इंस्पेक्टर को अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ये है मामला
12 मार्च की शाम गांव के ही मनीराम तिवारी ने कहासुनी होने पर अरविंद तिवारी उर्फ बाबा पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। इससे उनके सीने की हड्डी टूट गई थी। 20 मार्च को पीड़ित ने मोतीगंज थाने में मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार भोर हालत बिगड़ने पर आरोपी ही उन्हें सीएचसी मुजेहना ले गया, जहां इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें