फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा होकर दौड़ेगी समर स्पेशल ट्रेन

Tue, 24 Mar 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं से कोलकाता के बीच गोंडा होकर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इससे गोंडा सहित आसपास के यात्रियों को लाभ मिलेगा। रेलवे के अनुसार लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं समर स्पेशल ट्रेन (05060/05059) का संचालन दो अप्रैल से 27 जून तक किया जाएगा। लालकुआं-कोलकाता स्पेशल ट्रेन (05060) प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआं से चलकर रात 11:25 बजे गोंडा पहुंचेगी। इसके बाद बस्ती और गोरखपुर होते हुए अगले दिन कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में कोलकाता-लालकुआं स्पेशल ट्रेन (05059) प्रत्येक शनिवार को चलकर सुबह 05:10 बजे गोंडा और फिर सीतापुर होते हुए लालकुआं जाएगी। यह ट्रेन गोंडा के साथ ही बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, छपरा, मुजफ्फरपुर, बरौनी समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। स्पेशल ट्रेन में 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सामान्य श्रेणी, शयनयान, एसी थर्ड इकोनॉमी, एसी सेकेंड और एसी फर्स्ट क्लास के डिब्बे होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें