फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 05 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पचपेड़वा स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के ग्राहकों ने सोमवार को अफसरों व कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्राहकों ने इन पर मनमानी का आरोप लगाया। 28 दिनों से लाइन लगाने के बावजूद ग्राहकों को कैश नहीं मिला है।
विज्ञापन


सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के खाताधारक मेंहदी हसन, पिंटू, नागेंद्र यादव, बब्बन व सरिता श्रीवास्तव आदि ने बैंक के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 28 दिनों से लगातार लाइन लगाने के बावजूद कैश नहीं मिल सका है।

बैंक अफसरों व कर्मियों की मनमानी के चलते ग्राहकों को विड्राल फार्म खरीदना पड़ रहा है। विड्राल फार्म खरीद कर भरने के बाद दिनभर लाइन में ग्राहक लगे रहते है। शाम के समय कैश न होने की बात बताकर ग्राहकों को लौटा दिया जा रहा है। इन लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर बैंक अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई तथा बैंक में कैश की कमी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


ब्रांच मैनेजर चेतराम भारती ने बताया कि बैंक में 15 दिन से विड्राल फार्म नहीं है। कैश की भी कमी है। एक लाख रुपये का सिक्का गैस एजेंसी से मंगाकर ग्राहकों को वितरित किया जा रहा है। कैश के कमी व विड्राल न होने की सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें