फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा को विकास प्राधिकरण बनाने के लिए भेजा गया प्रस्ताव

Mon, 08 Dec 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल मुख्यालय गोंडा को विकास प्राधिकरण बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसमें शहर के साथ ही विनियमित क्षेत्र के 35 गांव भी शामिल किए जाएंगे। विदेश राज्यमंत्री व गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह की पहल पर प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा है।
विज्ञापन

गोंडा नगर 27 वार्डों में विभाजित है और इसकी आबादी एक लाख से अधिक है। शहर से सटी कई ग्राम पंचायतें पूरी तरह से नगरीय स्वरूप की ओर बढ़ रही हैं, लेकिन प्रस्ताव भेजने के बाद भी अभी तक नगर पालिका क्षेत्र में शामिल नहीं हो पाईं। अनियोजित निर्माण के कारण नगर का सुनियोजित विकास प्रभावित हो रहा है। वर्ष 2009 में भी विकास प्राधिकरण को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन पास नहीं हो सका था।
बीते दिनों सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मंडल मुख्यालय को गोंडा विकास प्राधिकरण बनाने की मांग की। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने नगर पालिका और विनियमित क्षेत्र को विकास प्राधिकरण क्षेत्र बनाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट को भारांक गणना करने का निर्देश दिया। नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने सुविधाओं का आकलन करने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रमुख सचिव शहरी आवास एवं नियोजन अनुभाग को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें