फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ के निवेश से उम्मीदों को मिली उड़ान

विज्ञापन
फोटो-18-गोंडा के जिला पंचायत सभागार में उद्यमी को सम्मानित करते डीएम। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में दो उद्यमियों ने जिले में तीन करोड़ का निवेश करने की घोषणा की। इस निवेश से जिले में नए उद्योग की उम्मीदों को नयी उड़ान मिलेगी। साथ ही व्यापार और रोजगार से जुड़ी कार्ययोजनाओं को भी पंख लगेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी की मौजूदगी में लखनऊ में हुए सेरेमनी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला पंचायत सभागार में उद्यमियों व कारोबारियों ने डीएम की मौजूदगी देखा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए तरक्की का मंत्र सुनकर मौजूद व्यापारी काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान सीएम योगी की तरफ से उद्यमियों व कारोबारियों को काम काज का बेहतर माहौल प्रदान किए जाने के भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान अमित मिष्ठान और शिव सागर इंड्रस्टीज की ओर से जिले में तीन करोड़ का निवेश किए जाने पर सभी ने खुशी जतायी। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने उद्यमियों को सम्मानित करते हुए कहा कि जिले में नया उद्योग लगाने वालों को हर संभव सहायता मुहैया करायी जाएगी। डीएम ने कहा कि जिले में स्व रोजगार को बढ़ावा देने की अपार संभावना है। इसके लिए उद्योग विभाग लगातार तत्परता से कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में अमित मिष्ठान और शिव सागर इंड्रस्टीज की ओर से नए कार्य शुरू करने में जिलाधिकारी ने मौजूद प्रतिष्ठान प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया। कहा कि तीन करोड़ के इस निवेश से जिले के लोगों की उम्मीदों को नयी उड़ान मिलेगी। स्वयं सहायता समूहों को भी प्रेरित किया गया कि समूह को इतना सशक्त बनाएं कि उनका व्यवसाय बड़े स्तर पर पहुंच सके। डीएम ने बताया कि ऐसे समूहों को भी अब प्रशासन तीन करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद पहुंचा रहा है। इससे रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। इस मौके पर पहुंचे सीडीओ गौरव कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से व्यापार को बढ़ावा देने के लिए हर तरह से प्रयास हो रहे हैं। बिजली आपूर्ति के साथ ही जिलों को जोड़ने वाली सड़कों का विकास कर अब हर ब्लॉक में रोजगार दिलाने की पहल भी हो रही है। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, जिला उद्योग अधिकारी हरि प्रताप मौर्या, उपायुक्त उद्योग राम मिलन के साथ ही जिले के अन्य प्रमुख उद्यमी व कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें