गोंडा। युवा कल्याण विभाग की ओर से एक दिवसीय मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन टाउन हॉल गांधी पार्क में हुआ। कार्यक्रम में हारमोनियम, शास्त्रीय गायन, लोक नृत्य, लोक गीत, कत्थक, बांसुरी वादन और एकांकी आदि विधाओं में प्रतियोगिता हुई। इसमें लोक गीत समूह में गोंडा प्रथम, बहराइच द्वितीय व श्रावस्ती तृतीय स्थान पर रहा।
एकल नृत्य में बहराइच के बीएसएन प्रथम और दूसरे स्थान पर बहराइच के केडीसी रहा। हारमोनियम में प्रथम बलरामपुर व दूसरे पर बहराइच रहा। गिटार में विक्रमादित्य बहराइच प्रथम और दूसरे स्थान पर अभिनव वर्मा बहराइच रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर आयुक्त ने किया।
इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बलबीर सिंह, व्यायाम प्रशिक्षक सन्नो यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रियंका श्रीवास्तव, प्रिया यादव, आयुष वर्मा, शहर अर्जुन कुमार, राहुल बकरोल, राहुल पटेल, आयुष कुमार यादव, दीप कुमार, जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा युवक/महिला मंगल दल, कनिष्ठ सहायक मानवेंद्र शुक्ला, सुमित तिवारी, पत्रवाह जितेंद्र शुक्ला, लालता प्रसाद आदि रहे। संवाद