29द्दस्रड्डश्च5-गोंडा में तरबगंज के परसिया ग्राम पंचायत सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन करते विधायक ?
- फोटो : GONDA
तरबगंज (गोंडा)। परसिया ग्राम पंचायत द्वारा नवनिर्मित पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय का गुरुवार को विधायक तरबगंज प्रेम नरायण पांडेय और मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने फीता काट कर उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय बन जाने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। पंचायत भवन बन जाने से लोगों को ब्लॉक जाने से निजात मिलेगी। सीडीओ ने कहा कि अब गांव में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति होने के बाद गांव का विकास तेजी से हो सकेगा उन्होंने परसिया में बनाए गए पंचायत भवन की तारीफ भी की।
प्रधान श्रीनिवास पाण्डेय ने बताया कि पंचायत भवन का निर्माण मनरेगा से किया गया है। इसकी लागत 14 लाख रुपये है। सामुदायिक शौचालय का निर्माण 15 वें वित्त योजना से किया गया है। इसकी लागत 5 लाख 50 हजार रुपये है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह ने कहा कि वजीरगंज विकासखंड में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं है। बीडीओ शेरबहादुर, एडीओ पंचायत केके तिवारी, सचिव प्रशांत कुमार यादव दुर्जनपुर घाट प्रधान प्रतिनिधि अशोक सिंह, पिपरी प्रधान प्रतिनिधि मनोज तिवारी, राम भवन तिवारी, अवधेश तिवारी, अशोक तिवारी, जमुना प्रसाद मिश्रा, बृजेश दत्त मिश्रा, अर्जुन चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। संवाद