फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन शुरू करने की प्रक्रिया शुरू

Sat, 18 Oct 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना के समय से बंद चल रही गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन के संचालन को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को पत्र लिखकर बताया कि संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सहूलियत का परीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने रेलमंत्री को पत्र लिखा था। इसमें गोंडा से लखनऊ के बीच पैसेंजर ट्रेन बंद होने के कारण लोगों को होने वाली परेशानी का हवाला दिया गया था। पैसेंजर ट्रेन न चलने के कारण सबसे ज्यादा समस्या नौकरीपेशा लोगों को हो रही है। अब इसको लेकर कवायद शुरू होने पर स्थानीय लोगोें ने खुशी जताई है।
इसके साथ ही विदेश राज्यमंत्री के पत्र पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उतरौला-अयोध्या-प्रयागराज मार्ग के अवशेष भाग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने विदेश राज्यमंत्री को भेजे गए पत्र में दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें