फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खाली पदों पर भर्ती के लिए आज से शुरू होगी प्रक्रिया

Sun, 09 Jun 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में पंचायत सहायक और एकाउंटेंट-कम-डाटा इंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर पंचायतीराज विभाग ने खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज की है। माना जा रहा है कि जल्द ही जिले में पंचायत सहायक की रिक्तियों के लिए विज्ञापन जारी होगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि जिले के सभी 16 ब्लॉकों से रिक्तियों की सूची तलब की गई है। सोमवार तक जिले में रिक्तियों का आंकड़ा सामने आ सकेगा। सभी एडीओ पंचायत को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मंडल मुख्यालय से रिक्तियों की विज्ञप्ति निकाली जाएगी। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंचायत सहायकों का चयन होगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बैठक के दौरान पंचायत सहायक और एकाउंटेंट-कम-डाटा इंट्री ऑपरेटर के पद भरने का आदेश दिया था। ऐसे में विभाग की ओर से सभी पंचायतों में खाली पदों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

डीपीआरओ को कहना है कि जिले में 100 से अधिक पद रिक्त हैं। ये पद इस्तीफा देने व नियुक्ति न होने के चलते लंबे समय से खाली पड़े हैं। जिसके चलते पंचायतों का काम सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जल्द ही सभी पंचायतों में सहायकों की नियुक्ति हो जाएगी। जिसके बाद पंचायतों का कामकाज सुचारू रूप से हो सकेगा।
निदेशक (पंचायतीराज) अटल कुमार राय ने मंडल स्तर से रिक्तियों का विज्ञापन जारी करने के लिए निर्देश दिए हैं। सोमवार को जिले में रिक्तियों का विज्ञापन जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें