फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मतदाता सूची में गड़बड़ियों की जांच शुरू

Thu, 02 Jul 2026 09:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ियों की जांच शुरू हो गई है। करनैलगंज की एसडीएम नेहा मिश्रा ने सत्यापन के लिए टीम गठित कर दी है। जिलाधिकारी को 48 गांवों से शिकायतें मिली हैं, जिन्हें जांच के लिए संबंधित तहसीलों को भेजा गया है।
विज्ञापन


मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 जून को हुआ था। इसमें जिले की 1192 ग्राम पंचायतों के 26.74 लाख मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। दिसंबर 2025 में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया था। करीब पांच माह तक चले सत्यापन के बाद 81,146 नाम सूची से हटाए गए। इसके बावजूद प्रधान, कोटेदार और बीडीसी सदस्यों समेत कई लोगों के नाम मतदाता सूची से नदारद होने की शिकायतें मिली हैं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने निर्धारित प्रारूप पर आपत्तियां मांगी हैं।
करनैलगंज की एसडीएम नेहा मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम एसआईआर सूची से मतदाता सूची का मिलान करेगी। उधर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि अब तक 62 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें