पप्पू की पहल से गांव के स्कूल अपग्रेड हुए
- फोटो : thebetterindia.com
डीएम के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम सदर के निर्देशन में बनी लेखपालों की टीम ने जिले के 155 विद्यालयों में निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले 90 अध्यापकों का वेतन जिलाधिकारी ने रोकते हुए सभी से जवाब मांगा है।
सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों के 155 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक साथ औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें 155 विद्यालयों के 457 अध्यापकों में से 90 अध्यापक अनुपस्थित पाए गए।डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से अनुपस्थित सभी अध्यापकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है और अगली बार अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबन की चेतावनी जारी की है।
डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए इस तरह का औचक निरीक्षण विद्यालयों में किया जा रहा है। डीएम के आदेश पर सोमवार को एसडीएम सदर अविनाश कुमार ने लेखपालों की टीम बनाकर सदर क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति की हकीकत परखने के लिए औचक निरीक्षण कराया, जिसमें 90 अध्यापक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले।
डीएम ने अनुपस्थित पाए गए अध्यापकों के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश बीएसए को दे दिए हैं और चेतावनी दी है कि यह अंतिम अवसर है। इसके बाद भी जो भी अध्यापक अनुपस्थित पाया जाएगा, उसके विरुद्ध निलंबन के साथ विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी।
डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षा सभी बच्चों का हक प्रत्येक दशा में मिलना चाहिए। उन्होंने लापरवाह अध्यापकों को आगाह किया है कि समय से विद्यालयों में पहुंचें और शिक्षण कार्य सुनिश्चित करें अन्यथा अब वेतन रोकने के बजाय कठोर कार्यवाही की जाएगी।