फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, हंगामा

Wed, 10 Sep 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत के लक्ष्मीबाई वार्ड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दो दिन बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पैकोलिया पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खोड़ारे के फत्तेपुर गांव निवासी जितेंद्र की पत्नी कांति देवी (32) को छह सितंबर को प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजनों ने उन्हें नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन से कांति ने पुत्र को जन्म दिया। दो दिन बाद सोमवार देर शाम कांति देवी की मौत हो गई तो परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।
पैकोलिया थानाध्यक्ष सुभाष मौर्य ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें