फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जेआरएफ में चमके गोंडा के सूरज

Wed, 10 Sep 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 सूरज मिश्र। 
विज्ञापन
गोंडा। पंडरी कृपाल के खैराखास निवासी सूरज मिश्र ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित नेट के जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) की परीक्षा पहले ही प्रयास में पास करके जिले का नाम रोशन किया है। सूरज को ऑल इंडिया लेवल पर 143वां स्थान प्राप्त हुआ है। वह वर्तमान समय में आईआईटी मुंबई से गणित से एमएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। सूरज के पिता अनिल कुमार मिश्र अधिवक्ता व मां ममता मिश्रा गृहिणी हैं। सूरज की सफलता पर उनके दादा जगदंबा मिश्र, रामकरन मिश्र, एलबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य रवींद्र पांडेय, एसके पांडेय, अमित पाठक, सुरेंद्र मिश्र आदि ने खुशी जताई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें