फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पत्नी से विवाद के बाद प्रवाचक ने फांसी लगाई

Wed, 24 Jun 2026 09:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
प्रवाचक की फाइल फोटो।
विज्ञापन
परसपुर। सुसुंडा गांव स्थित रामदयाल पुरवा निवासी प्रवाचक श्रीधर शुक्ल उर्फ सूरज (25) ने पत्नी से विवाद के बाद मंगलवार शाम अपने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कमरे से एक डायरी, कथित सुसाइड नोट और मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पिता विजय कुमार शुक्ल ने बताया कि श्रीधर की शादी अप्रैल 2024 में सुसुंडा गांव के रघुवीर पुरवा निवासी युवती से हुई थी। उनका एक वर्ष का पुत्र सिद्धार्थ है। श्रीधर भागवत सुनाते थे। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही पति-पत्नी और ससुराल पक्ष के बीच विवाद चल रहा था।
बताया गया कि करीब एक माह पहले उनकी पत्नी मायके चली गई थी। 22 जून को श्रीधर पत्नी को विदा कराने ससुराल गए थे। आरोप है कि वहां ससुराल पक्ष ने अलग मकान बनवाने के बाद ही पत्नी को भेजने की बात कही, जिससे विवाद हो गया। इसके बाद श्रीधर उसी रात घर लौट आए और मानसिक रूप से परेशान रहने लगे।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि घर लौटने के बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और आत्महत्या की बात कह रहे थे। समझाने-बुझाने पर उन्होंने दरवाजा खोल दिया। मंगलवार दोपहर भी उन्होंने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया था, लेकिन परिजनों ने बचा लिया। शाम को जब काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो परिवार के लोगों ने दरवाजा खोला। अंदर उनका शव गमछे से बने फंदे से हुक पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
पिता विजय कुमार ने बताया कि पुलिस कमरे से डायरी, कथित सुसाइड नोट और मोबाइल फोन अपने साथ ले गई है। उनका कहना है कि मृतक ने डायरी में आत्महत्या का कारण लिखा हो सकता है। हालांकि पुलिस ने सुसाइड नोट की सामग्री का खुलासा नहीं किया है। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बरामद डायरी और मोबाइल फोन को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाई-बहनों में सबसे बड़े थे श्रीधर
परिजनों के अनुसार श्रीधर शुक्ल आठ भाइयों और चार बहनों में सबसे बड़े थे। उनके बाद मुरलीधर, विद्याधर, श्यामधर, रामधर, वंशीधर, शेषधर और विष्णुधर हैं। बहनों में पद्मावती, महिमा, प्रिंसी और कुमकुम शामिल हैं। श्रीधर की मौत से पूरे परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें