फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रधान के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 18 Sep 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कटरा बाजार क्षेत्र के कलवारी गांव में फायरिंग से गंभीर युवक का गोंडा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी म
विज्ञापन
गोंडा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के कलवारी गांव के ग्राम प्रधान के बेटे को भदैया सुखराम पुरवा के पास छह लोगों ने घेर कर तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला किया। घायल को सीएचसी कटरा बाजार ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव के ग्राम प्रधान भगवती गोस्वामी के बेटे रामदेव गोस्वामी (42) की गांव के सत्यप्रकाश गोस्वामी से चुनावी रंजिश चल रही थी। घायल रामदेव के भाई कल्पराम व राजकुमार ने बताया कि सोमवार को रामदेव कांवड़ यात्रा से वापस लाैटने के बाद बाइक से सामान खरीदने कटरा बाजार गया था। वहां से वापस लौटते समय देर शाम करीब आठ बजे जब वह वापस लौट रहा था, तभी पड़ोसी गांव भदैया ग्राम पंचायत के सुखराम पुरवा के पास पहले से घात लगाए मौजूद सत्यप्रकाश और उनके साथियों ने रामदेव को घेर कर तमंचे से गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर भाग निकले। इस मामले में रामदेव के भाई राजकुमार ने कटराबाजार थाने में सत्य प्रकाश, राजेश समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की तहरीर दी है। इसके आधआर पर पुलिस ने राजेश गोस्वामी, सत्यप्रकाश गोस्वामी, रामकमल, नानबच्चा, रामबहाल व रामसभा के खिलाफ जानलेवा हमले धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें