फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर बिफरीं आशा, एडी हेल्थ का कार्यालय घेरा

विज्ञापन
फोटो-12 गोंडा के अपर निदेशक चिकित्सा कार्यालय पर प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। आशा कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कार्यकत्रियों ने मंगलवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। पड़री कृपाल सीएचसी अधीक्षक पर कार्रवाई करने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलित आशाओं ने सरकार व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपर निदेशक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कचहरी स्टेशन रोड स्थित अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का कार्यालय आशाओं के आंदोलन का अड्डा बन गया। मंगलवार की सुबह दस बजे सैकड़ों आशा कर्मी कार्यालय कर घेराव कर प्रदर्शन करने लगीं। आशाओं के उग्र आंदोलन को देखते हुए अपर निदेशक एचडी अग्रवाल ने समझाकर व आश्वासन देकर शांतिपूर्वक धरना देने की अपील की। संघ के मंडल प्रभारी कविता सिंह की अगुवाई में मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। एडी को दिए ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि पड़री कृपाल सीएचसी पर तैनात अधीक्षक डॉ. पूजा जायसवाल आशाओं व अन्य कर्मचारियों का शोषण कर रही हैं।
बीते दिनों बीपीएम के साथ मारपीट करने के बावजूद अधीक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बदले में पीड़ित बीपीएम सहित चार अन्य कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया गया। संबधित अधीक्षक पर कार्रवाई करने की मांग की गई। समान कार्य, समान वेतन लागू किए जाने, ईपीएफ व पेंशन का लाभ दिए जाने तथा स्टाफ नर्स के पदों पर प्रोन्नत किए जाने की मांग की। प्रोत्साहन राशि दुगना किया जाय, आशाओं के ड्रेस का पैसा खाते में भेजा जाय, सभी उपकेंद्रों का कायाकल्प कराकर संचालित किया जाए। प्रसव केंद्रों से भ्रष्टाचार खत्म किया जाय। इस अवसर पर यूनियन के संरक्षक दिलीप शुक्ल, संयोजक श्याम बरन पांडेय, रेखा सिंह, अल्का श्रीवास्तव, संतोषी देवी, सत्यनारायन तिवारी, संध्या सिंह, प्रतिभावती, नेहा सिंह, शांति देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें