फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधि समर्पण के लिए निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में और गति लाने व जन जागरण के उद्देश्य से संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व अन्य संगठनों ने नगर क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली।
विज्ञापन

प्रभातफेरी के लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी पीपल चौराहे स्थित मां संतोषी मंदिर के समक्ष एकत्र हुए। फिर यहीं से श्री राम जय राम जय जय राम का उद्घोष करते हुए सभी मोहल्ला राजा, ठठेरी बाजार, भरत मिलाप चौराहा, पटेल नगर, राधा कुंड, मालवीय नगर, दयानंद नगर, गोलागंज, महाराजगंज इत्यादि मोहल्लों में निकले और लोगों को जागरूक किया।
निधि समर्पण अभियान के जिला प्रमुख राकेश वर्मा गुड्डू ने कहा कि प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को निधि समर्पण के लिए जागरूक किया जा रहा है। यह क्रम प्रतिदिन अलग-अलग मोहल्लों में जारी रहेगा। इस दौरान आशीष मोदनवाल, राजेंद्र पाठक, धर्मेंद्र पांडे, आदर्श श्रीवास्तव, अक्षय ज्ञान, बबलू वर्मा, कमल बाबा, पंकज सोनी, चंदन गुप्ता, संदीप सिंह, आशीष गुप्ता, पवन श्रीवास्तव मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें