फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली मामले में की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। गैर जनपदीय स्थानांतरण में अवैध वसूली के मामले में उपाधीक्षक लक्ष्मीकांत गौतम ने टीम के साथ खंड शिक्षा कार्यालय पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

गैर जनपदीय स्थानांतरण के संदर्भ में सोशल मीडिया पर जारी की गई सूची में शिक्षकों से अवैध वसूली को गंभीरता से लेते हुए बीएसए इंद्रजीत गौतम की रिपोर्ट पर शिक्षा निदेशालय बेसिक ने खंड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह को निलंबित कर दिया था।
वहीं बीएसए ने सहायक अध्यापक शिव शंकर सिंह को निलंबित करते हुए आउट सोर्स कर्मी विपिन श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया था। वहीं सहायक शिक्षा निदेशक ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध नगर कोतवाली में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी सिलसिले में उपाधीक्षक लक्ष्मीकांत गौतम ने गुरुवार को अपनी टीम के साथ बीईओ कार्यालय पहुंचकर जांच की और कार्यालय कर्मियों से पूछताछ की। टीम गैर जनपद स्थानांतरित अध्यापकों के अभिलेख भी साथ ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें