फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खंभा टूटने से एक लाख आबादी की बिजली 11 घंटे गुल

Sat, 14 Nov 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
लौवावीरपुर में वाहन की टक्कर से झुका विद्युत पोल। स्रोत: विभाग 
विज्ञापन
वजीरगंज। 33 केवी मेन लाइन का खंभा टूटने से शनिवार को दो विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति 11 घंटे ठप रही। सुबह 05:30 बजे गुल हुई बिजली शाम 04:45 बजे बहाल हो सकी। इससे रघुराजनगर टिकरी और मोहनपुर उपकेंद्रों से जुड़े 50 गांवों की आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन


सीबीएन रोड पर लव्वावीरपुर के पास सुबह करीब 05:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से 33 केवी मेन लाइन का खंभा टूट गया। इससे दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। चंदहा, अजबनगर, देवीपुर, चरौआ, तिखड़िया, करदा, रसूलपुर, रमराईपुर, कोठा, टिकरी, बहदुरा, मधवापुर और रघुराजनगर समेत करीब 50 गांवों में बिजली संकट रहा।

रघुराजनगर के शिवम गुप्ता, टिकरी के रघुवीर सिंह और बानेपुर के उमेश गुप्ता व बब्बू सिंह ने बताया कि बिजली न रहने से पेयजल और रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर सके, वहीं आटा चक्कियां बंद रहने से लोगों को गेहूं पिसवाने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन


जेई अतुल कुमार सोनी ने बताया कि खंभा टूटने की सूचना पर टीम लगाकर मरम्मत कराई गई। शाम 04:45 बजे आपूर्ति बहाल हो गई। सुबह का समय होने से वाहन का पता नहीं चल सका। रघुराजनगर टिकरी उपकेंद्र के जेई शत्रोहन सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ नवाबगंज पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें