फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिजली गुल होने से दो लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Fri, 25 Sep 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक/धानेपुर/मसकनवा/विश्नोहरपुर। बारिश के कारण बिजली संकट से दो लाख की आबादी प्रभावित है। इटियाथोक के कर्मडीह कलां में एचटी लाइन का तार टूटने से करीब 30 उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। नारे महरीपुर में बुधवार रात आठ बजे 10 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। ग्रामीण अंकित तिवारी ने बताया कि रातभर बिजली नहीं मिली। इससे करीब 25 परिवार प्रभावित हैं। पेट्रोल पंप फीडर के गोंडा मार्ग का 10 केवीए ट्रांसफार्मर सप्ताहभर में तीसरी बार खराब हो गया। राजीव तिवारी ने उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। जेई अंकुर सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


मेहनौन उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह छह बजे से शाम तक बहाल नहीं हो सकी। जेई अवनीश पांडेय ने बताया कि एचटी लाइन में खराबी है। पेट्रोलिंग कराई जा रही है।

मसकनवा में 33 केवी मेन लाइन पर कई स्थानों पर पेड़ और डालियां गिरने से करीब 11 घंटे आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ अंशुल कुमार ने शाम तक आपूर्ति बहाल होने की बात कही। विश्नोहरपुर के लौवावीरपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली के दो पोल टूट गए। जेई हिम्मत सिंह ने शुक्रवार तक आपूर्ति बहाल होने की जानकारी दी। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने चारों जिलों में लाइनों की पेट्रोलिंग और फाॅल्ट तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उपभोक्ता कंट्रोल रूम नंबर 8004916771 और 800916772 पर शिकायत कर सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें