फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। झूरीकुईयां सांईपुरवा निवासी अजय कुमार (12) के लापता होने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर सोनबरसा निवासी कल्पराम वर्मा ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में खरगूपुर में तैनात कांस्टेबल गौतम प्रसाद को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित कांस्टेबल के मुताबिक 21 जून को झूरीकुईयां साईंपुरवा निवासी अजय कुमार के लापता होने की सूचना के बाद उपनिरीक्षक जय प्रकाश मिश्र के साथ मौके पर गए थे। उपनिरीक्षक ग्राम प्रधान भगवानदीन वर्मा के घर पर अजय की मां गुड़िया देवी से जानकारी हासिल कर रहे थे। इसी बीच वहां मौजूद सोनबरसा निवासी कल्पराम वर्मा ने आपा-खो दिया। वह पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा।
कल्पराम ने गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। कांस्टेबल गौतम प्रसाद ने विरोध जताया तो लाठी-डंडे से उसे जमकर पीटा। उपनिरीक्षक ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। कांस्टेबल के सिर, हाथ, पैर समेत शरीर के कई अंगों पर गहरी चोटें आईं हैं। जानकारी मिलने के बाद एसपी विनीत जायसवाल के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हो सकी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लापता अजय गांव के पास ही घूमता मिला है। अजय को उसकी मां गुड़िया देवी के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी कल्पराम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

25जेएनडी29-नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें