फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विधायक के खिलाफ पोस्ट से नाराज समर्थकों ने युवक को पीटा

Thu, 26 Jun 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ पोस्ट डालने से नाराज एसयूवी सवार समर्थकों ने मंगलवार देर शाम परसपुर में एक एजेंसी के पास परसपुर डेहरास सरदारपुरवा निवासी सतीश सिंह की पिटाई कर दी। आरोप है कि समर्थक गले से चेन व मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। पुलिस ने तीन नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित सतीश ने बताया कि मंगलवार शाम 5:30 बजे पवन गुप्ता को अपनी बाइक से लेकर परसपुर थाने की ओर से जा रहे थे। इसी दौरान बेलसर मार्ग पर एसयूवी सवार उमरीबेगमगंज के सरैया नान्हू निवासी मुकुंद सिंह, डेहरास सरदार पुरवा निवासी वैभव सिंह और राजाटोला निवासी वैभव सिंह अपने चार अज्ञात साथियों के साथ पहुंचे और घेर लिया।
इसके बाद परसपुर की जनता के नाम से सोशल मीडिया पेज चलाने व विधायक के खिलाफ पोस्ट डालने का आरोप लगाते हुए मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने विरोध जताया तो लाठी-डंड़े से पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मोबाइल व चेन छीनकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सतीश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शरदेंदु कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित का बयान लिया जाएगा, इसके बाद यह तय हो सकेगा कि किस विधायक का मामला है।


पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज छिपाने का आरोप

पीड़ित का कहना है कि बाइक एजेंसी में लगे कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। पुलिस ने मौके पर फुटेज खंगाला है। पुलिस फुटेज परिजनों को नहीं दे रही है। आरोप लगाया कि दबाव में मामले में लीपापोती की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज छिपाया जा रहा है। पीड़ित ने तहरीर में यह नहीं स्पष्ट किया है कि विधायक कौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें