फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मूर्ति चोरों की तलाश में देवरिया, बहराइच व बाराबंकी गई पुलिस टीम

Thu, 24 Jul 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। परसपुर के राजमंदिर से 16 जुलाई को अष्टधातु की मूर्तियां चोरी होने के मामले में पुलिस टीमों ने बहराइच, बाराबंकी व देवरिया में डेरा डाल दिया है। इन जिलों में पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का इनपुट जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

परसपुर रियासत के संरक्षक कुंवर विजय बहादुर सिंह बच्चा साहब ने चोरी के खुलासे की मांग की है। कहा कि मंदिर में जन्माष्टमी पर्व बड़े उत्साह व धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बगैर लड्डू गोपाल के राज मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व कैसे मनाया जाएगा।क्षेत्राधिकारी तरबगंज डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बृहस्पतिवार को राजमंदिर पहुंचकर चोरी के बारे में जानकारी हासिल की।थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस, एसओजी, सर्विलांस व साइबर की टीमें संयुक्त रूप से पड़ताल कर रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें