फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिला की शिनाख्त के लिए संभल भेजी गई पुलिस टीम

Fri, 03 Jan 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी जंगल में 13 दिन पहले अज्ञात महिला का शव मिलने के मामले में शुक्रवार को पुलिस की एक टीम संभल भेजी गई। हालांकि महिला की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


टिकरी जंगल के गणेशपुर ग्रंट के मजरा कुड़निया जाने वाले खड़जा मार्ग के किनारे 20 दिसंबर को महिला का शव मिला था। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद महिला की शिनाख्त और हत्यारों की पहचान के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत चार टीमें लगाई थीं। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सभी थानों में महिला की फोटो भेजकर शिनाख्त के प्रयास किए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस की एक टीम संभल गई थी। हालांकि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि यूपी के बाद अब बिहार के थानों में महिला की पहचान संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें