गोंडा। ऑपरेशन रक्षा अभियान के दौरान मंगलवार को पुलिस टीम ने स्पा सेंटर व मसाज पार्लर में छापा मारा। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि सीओ सदर शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में पांच टीमों ने 10 स्पा सेंटर व मसाज पार्लर पर छापा मारा। इस दौरान बड़गांव पुलिस चौकी के समीप सरकुलर रोड पर स्थित एक सेंटर पर आपत्तिजनक वस्तुएंं मिलीं। जांच के बाद स्पा सेंटर संचालक को हिदायत दी गई। नायब तहसीलदार सदर चंदन जायसवाल ने बताया कि स्पा सेंटर को सील कर दिया गया। संचालक को नोटिस दिया गया है।
रेस्टोरेंट से युवक-युवतियों को थाने ले गई पुलिस
करनैलगंज। एक पिज्जा रेस्टोरेंट में बैठे तीन जोड़े युवक-युवतियों को पुलिस पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। शिकायत मिलने पर नगर चौकी प्रभारी शिवनाथ गुप्त पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद युवक-युवतियों को अपने साथ ले आए। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि अभिभावकों को बुलाया गया है। जांच की जा रही है। (संवाद)