बाबागंज (गोंडा)। देवरदा गांव में डायल 100 की टीम ने मंगलवार को छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब, 4 क्विंटल लहन बरामद हुआ है। पुलिस ने यहां दो भट्ठियां तोड़ीं और लहन नष्ट किया।
डायल 100 धानेपुर के प्रभारी डीएन सिंह ने बताया कि मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि देवरदा गांव में बंडोली सोनकर नाम का व्यक्ति कच्ची शराब बनाकर बिक्री कर रहा है।
सूचना पर जब वहां छापा मारा गया तो मौके पर 40 लीटर कच्ची शराब, 4 क्विंटल लहन मिला। दो भट्ठियाें को तोड़ दिया गया, जबकि लहन को नष्ट कर दिया। शराब बनाने वाला भाग निकला।