फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में चले लात घूंसे, अफसरों ने फेरे रखीं आंखे

विज्ञापन
गोंडा के नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में झगड़ते दो पक्ष के लोग। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। 67 वां जनपदीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक समारोह माध्यमिक तथा बेसिक शिक्षा के प्रतियोगिता में दूसरे दिन प्रतिभागी स्टेडियम के मैदान पर ही भिड़ गए। दौड़ के दौरान बीच में किसी प्रतिभागी को घुसाने की कोशिश को लेकर हुआ यह विरोध चंद मिनटों में ही मारपीट में ही बदल गया। एक प्रतिभागी को कुछ लोगों ने मैदान से खींच कर मंच तक लाकर पीटा।
विज्ञापन

विवाद के कारण घंटों तक खेल प्रतियोगिता रुकी रही, लेकिन प्रतियोगिता के जिम्मेदारों ने मारपीट रोकने की कोई पहल नहीं की। सचिव राम नगीना यादव ने को विवाद निपटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। विवाद की जानकारी अधिकारियों को भी नहीं दी गई और मामले को मौके पर ही रफा-दफा कर दिया। प्रतिभागी की पिटाई से काफी लोग नाराज दिखे लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की। वीडियो वायरल होने पर मारपीट का सच दोपहर बाद सामने आया।
जनपदीय खेल प्रतियोगिता में अपनी टीम को जिताने की कोशिश हर बार होती है। इस बार जिस तरह खुलेआम प्रतियोगिता में खेल हो रहा था तो उसका विरोध करना प्रतिभागी को ही महंगा पड़ गया। विवाद ऐसा हुआ कि मैदान में लगे झंडे तक नोच डाले गए और एक दूसरे की पिटाई की। एक प्रतिभागी को तो मंच तक लाकर पीटा गया, मैदान में किसी ने वीडियो जारी किया तो सच्चाई की खबर मिली।
विज्ञापन

सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन ने मामले की जानकारी क्रीड़ा समिति के संयुक्त सचिव संजय सिंह से की। संजय सिंह ने कहा कि आपसी विवाद हो गया था, दोनों कॉलेजों के शिक्षकों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था और उसके बाद 18 प्रतियोगिताएं हुईं। बुधवार को प्रतियोगिता का समापन होगा, जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें