फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुलिस ने बाइक सवार को जीप में लादा, विरोध पर छोड़ना पड़ा

Sun, 28 Apr 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर चौबेपुर रेलवे अंडरपास के समीप रविवार सुबह मनकापुर जा रहे दरोगा की कार एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दरोगा को मामूली चोटें आईं। गुस्साए दरोगा ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया और थाने से पुलिस फोर्स बुलाकर उसे जीप में लाद लिया। हालांकि ग्रामीणों के विरोध पर पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन


मनकापुर में तैनात उपनिरीक्षक शुभांशु पाठक रविवार सुबह कार से कोतवाली जा रहे थे। नवाबगंज इलाके में चौबेपुर रेलवे अंडरपास के पास सामने से आ रहे एक युवक ने अचानक बाइक मोड़ दी। उसे बचाने के प्रयास में दरोगा की कार बिजली के पोल से टकरा गई। इससे दरोगा को मामूली चोटें आईं। दरोगा ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया और मनकापुर कोतवाली में सूचना देकर पुलिस फोर्स बुला ली। पुलिसकर्मी बाइक सवार को जबरन जीप में लाद लिया। नवाबगंज क्षेत्र में हुए हादसे में मनकापुर पुलिस के हस्तक्षेप पर ग्रामीणों ने विरोध जताया तो पुलिस को बाइक सवार युवक को छोड़ना पड़ा।
उधर, कल्याणपुर गांव के रहने वाले बाइक सवार युवक ने कहा कि उसकी बाइक की कार से भिड़ंत तक नहीं हुई। कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराई है। दरोगा ने बेवजह उसे पकड़ लिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे नवाबगंज इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय ने बताया कि हादसा नवाबगंज क्षेत्र में हुआ है। दरोगा को संबंधित थाने में सूचना देनी चाहिए थी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें