फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: सड़क हादसों में बुजुर्ग सहित दो की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी थी बाइक सवार को टक्कर

Sun, 28 Apr 2024 03:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा

सार

 गोंडा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात हुए हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के मोरीडिहा गांव निवासी शंकर गौतम (70) शनिवार को बाइक से गैस सिलेंडर लेने बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के कसर गांव आए हुए थे। बाइक खड़ी कर वह थोड़ी दूर चले थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह सिलेंडर भराने बाइक से विशेश्वरगंज आए थे। मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


मुर्तिहा थाना क्षेत्र के अमृतपुर पुरैना गांव के पास शुक्रवार की देर शाम मोटरसाइकिल सवार दो युवक बैलगाड़ी से टकरा गए। जिससे सड़क पर गिर कर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अमृतपुर पुरैना गांव निवासी रुदल (25) को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पवन कुमार (30) का उपचार चल रहा है। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उन्हें सीएचसी मोतीपुर में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मुर्तिहा कोतवाल अमितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना कि जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम भेजकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। राहगीरों के मुताबिक बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लग रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें