फोटो- 20- गोंडा के पुलिस लाइन में बड़ा खाना में 60 पूड़ी खाकर रेकार्ड बनाने वाले ऋषिकेश को सम्मानित क?
- फोटो : GONDA
गोंडा। रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ बड़ा खाना प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें एसपी संतोष कुमार मिश्र ने खुद आरक्षियों को भोजन परोसा और साथ में खाना खाया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में पीएसी के दीवान ऋषिकेश राय ने अपना ही पुराना रिकार्ड तोड़ा। पहले उन्होंने 51 पूड़ी खाकर पहला स्थान हासिल किया था। अब 60 पूड़ी खाकर नया रिकार्ड बनाया है। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा में रिक्रूट आरक्षियों के पासिंग आउट परेड से पूर्व आयोजित बड़ा खाना में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने पहुंचकर रिक्रूट आरक्षियों का उत्साह बढ़ाया। स्वयं भोजन परोसा तथा उनके साथ भूमि पर बैठकर भोजन भी ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित खाना प्रतियोगिता में पिछली बार आयोजित बड़ा खाना में प्रथम स्थान पाने वाले पीएसी के मुख्य आरक्षी ऋषिकेश राय ने पुन: अपने ही 51 पूड़ी खाने के रिकार्ड को तोड़ते हुए 60 पूड़ी खाकर प्रथम स्थान हासिल कर नया रिकार्ड बनाया। रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार सिंह ने 48 पूड़ी खाकर द्वितीय स्थान हासिल किया। पुलिस अधीक्षक ने प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले मुख्य आरक्षी व रिक्रूट आरक्षी को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की।