फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में पुलिस मुठभेड़: पशु चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, एक घायल, भैंस-पड़वा व तमंचा बरामद

Mon, 23 Mar 2026 10:30 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में पुलिस व पशु चोर गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में पांच चोरों को गिरफ्तार किया गया है। एक के पैर में गोली लगी है। पुलिस को उनके पास से पैसा, तमंचा और जानवर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ पशु चोर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद अंतर जनपदीय पशु चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की भैंस-पड़वा, पिकअप वाहन और नकदी बरामद की है।

विज्ञापन


एएसपी मनोज रावत ने बताया कि केशवपुर पहाड़वा रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पशु चोरी करने वाले बदमाश वाहन से आ रहे हैं। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में समीर उर्फ लल्लन के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे पांचों आरोपियों समेत पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर उर्फ लल्लन निवासी फैजाबाद रोड इमामबाड़ा थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा, तुशाल उर्फ तुफैल निवासी बड़ा इमामबाड़ा थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा, भूपेंद्र यादव उर्फ भूपत निवासी छपरा तल्ला थाना फखरपुर जनपद बहराइच, मैनुद्दीन निवासी छपरा तल्ला थाना फखरपुर जनपद बहराइच तथा नयाब पुत्र निवासी इमामबाड़ा थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, खोखा, चोरी में प्रयुक्त पिकअप, एक भैंस, एक पड़वा और 17 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी समीर पर पहले से कई चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि पशु चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई थीं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें